नाहन/देवेन्द्र कुमार – सिरमौर जिला में आज कई दिग्गज नेताओं ने अपने नामांकन दर्ज करवाएं नामांकन प्रक्रिया के बहाने दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन भी किए। नाहन विधानसभा क्षेत्र से आज बिजेपी उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल व कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने अपना नामांकन दर्ज करवाया। बीजेपी नेता डॉ राजीव बिंदल व कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी के समर्थकों ने शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किए।
मीडिया से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में उन्हें नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता का सहयोग मिला था और उन्हे उम्मीद है कि इस चुनाव में भी जनता उनका सहयोग करेंगी। बिंदल ने कहा कि जयराम सरकार के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य किए है। जिन्हें जनता के आशीर्वाद से और आगे बढ़ाया जाएगा। बिंदल ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वह लगातार 5 सालों तक जनता के बीच और रहेंगे और जिस तरीके से पिछले 5 सालों में सड़क ,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है वह आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने एक आम परिवार से जुड़े व्यक्ति को टिकट दिया है। जिसके लिए वह पार्टी हाईकमान का आभार जताते है। सोलंकी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनविरोधी सरकार के खिलाफ जनता वोट कर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन करेंगी।
उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को और मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका साथ देंगी ।उन्होंने कहा कि अगर जनता ने मौका दिया तो हर क्षेत्र में नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उधर दूसरी तरफ शिलाई से कांग्रेस उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ,रेणुका जी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार, बीजेपी उम्मीदवार नारायण सिंह और पच्छाद से कांग्रेस उम्मीदवार दयाल प्यारी ने भी अपना नामांकन दर्ज करवाया।
