By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नालागढ़ की पंचायत धमाणा में पेयजल संकट.. पिछले 25 दिनों से नहीं मिल रहा पानी..ग्रामीणों ने जताया रोष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नालागढ़ की पंचायत धमाणा में पेयजल संकट.. पिछले 25 दिनों से नहीं मिल रहा पानी..ग्रामीणों ने जताया रोष
himachalNews

नालागढ़ की पंचायत धमाणा में पेयजल संकट.. पिछले 25 दिनों से नहीं मिल रहा पानी..ग्रामीणों ने जताया रोष

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/25 at 3:33 PM
Share

बीबीएन : जगत सिंह – उपमंडल नालागढ़ के पहाड़ी हल्के में गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या होने लगी है ।पंचायत धमाणा में इन दिनों पेयजल को लेकर ग्रामीणों में त्राहि-त्राहि मची हुई है ।पिछले 25 दिनों से गांव में सरकारी नल से पानी की एक भी बूंद नहीं टपक रही है, जिसके चलते इन दिनों लोग टंकियों का सहारा लेने को मजबूर है।हालांकि ग्रामीणों ने पहले भी एसडीएम नालागढ़ को एक ज्ञापन दिया था, लेकिन ज्ञापन के 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है । जिसको लेकर ग्रामीणों में खासा रोष देखा जा रहा है ।

ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एसडीएम नालागढ़ को एक बार फिर ज्ञापन सौंपा है और एसडीएम नालागढ़ को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही उनकी पेयजल की समस्या दूर ना हुई तो वह एकत्रित होकर उग्र आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। अब देखना यही होगा कि कब प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भारी पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जाती है और कब ग्रामीणों के नलों में भी पानी आ पाता है।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या को लेकर उनके पास शिकायत आई है, जिसको लेकर कार्रवाई के लिए तहसीलदार रामशहर को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं और वह मौका पर जाकर समस्या का हल करेगें।

TAGGED: BBN Drinking water crisis in Panchayat Dhamana
Chandrika April 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण के लिए सबको मिलकर करना होगा विचार : दलाई लामा
Next Article घर बैठे ही होगा पुर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़ी शिकायतों का निपटारा,स्पर्श सॉफ्टवेयर बनेगा मददगार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?