नाहन/देवेन्द्र कुमार– शिक्षा विभाग की मासिक बैठक जिला मुख्यालय नाहन स्थित डाइट में जिला परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला स्तर पर विभाग के कामकाज की समीक्षा की गई।
जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि इस बैठक में शिक्षा विभाग के सभी कार्यों की समीक्षा की गई । जिसमे विभागीय कर्मचारियों से फीडबैक लिया गया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस बैठक में बैंक से जुड़े अधिकारियों को भी बुलाया गया था क्योंकि ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को वित्तीय लेनदेन संबंधी समस्याएं सामने आ रही थी।।
जिला पहले स्थान से छठे स्थान पर पहुंचा
ऋषि पाल शर्मा ने कहा कि स्कूलों में यह भी देखने को मिला है कि शिक्षकों की चुनावी डयूटी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है और जिला पहले स्थान से छठे स्थान पर पहुंचा है। परियोजना अधिकारी ने कहा कि बैठक में ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए जाए।
