अरविंदर,हमीरपुर: सुजानपुर के बीड बगेहड़ा गांव में गोली चलने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार ज़मीनी विवाद के चलते यहां रिटायर्ड फौजी ने गोलियां चलाई हैं। बताया जा रहा हैं कि दो लोगों की मौत यहां गोलियां लगने से हुई हैं जबकि 3 व्यक्ति घायल हुए हैं।
पूर्व फौजी ने पड़ोसी मां और बेटे को उतारा मौत के घाट उतारा हैं एसपी आकृति शर्मा ने बताया पुलिस मौके पर गई हैं और अभी जांच की जा रही हैं एसपी ने बताया आरोपी व्यक्ति चंचल को किया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
