सोलन:योगेश शर्मा- सोलन में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के बंद होने से जहां एक ओर कर्मचारी और ट्रांसपोर्टरों को बड़ा नुक्सान हो रहा है। राज्य कर एवम आबकारी विभाग सोलन को इससे लगभग 3 करोड़ प्रतिमाह का नुकसान झेलना पड़ेगा।
जानकारी देते हुए सोलन जिला राज्य कर एवम आबकारी विभाग के उपायुक्त देवकांत खाची ने कहा है कि इस वित्तीय घाटे का आकलन कर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार विभाग को सीधे तौर पर प्रति महीना लगभग 3 करोड़ का नुकसान होगा। वो भी उस स्थिति में जब सीमेंट की आपूर्ति अन्य स्रोतों से होती है, लेकिन अगर नहीं हो पाई तो इसका आंकड़ा और अधिक बढ़ जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फैक्ट्री विवाद जल्दी सुलझे और कंपनी दोबारा शुरू हो।
ज्ञात हो कि कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों के बीच रेट को लेकर विवाद चल रहा है । जिससे कई परिवारों की रोज़ी रोटी पर आफत आ गई हैं । इसी के साथ साथ राज्य सरकार को भी करोड़ों का वित्तीय घाटा उठाना पड़ रहा है।
