नाहन:देवेन्द्र कुमार- 5,8 और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का आधार अपडेट करवाना अनिवार्य किया गया है और यदि आधार अपडेट नहीं होता है तो ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार यदि इन आयु वर्गों के लोगों का आधार अपडेट नहीं होगा तो इन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जा सकता है। डीसी ने कहा कि सिरमौर जिला में सभी ऐसे आयु वर्ग के लोगों से आधार अपडेट करवाने की अपील की जा रही है। डीसी ने कहा कि लोग जहां आधार केंद्रों में अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं। वहीं पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायतों में शिविर आयोजित कर आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं।
