By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फोरलेन निर्माण के चलते मौ*त का NH बनकर रह गया है 4 से 8 मील तक का सफर.
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > फोरलेन निर्माण के चलते मौ*त का NH बनकर रह गया है 4 से 8 मील तक का सफर.
himachalNews

फोरलेन निर्माण के चलते मौ*त का NH बनकर रह गया है 4 से 8 मील तक का सफर.

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/02/22 at 4:58 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-कीरतपुर मनाली निर्माणाधीन फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी से पंडोह तक बेतरतीब ढंग से की गई पहाड़ों की कटिंग का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। आलम यह है कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 4 से 8 मील के बीच कुछ माह पहले की गई कटिंग आज भी पत्थरों के रूप में मौ*त बनकर बरस रही है।

केएमसी कंपनी व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

दो दिन पहले भी मंडी से पंडोह के बीच 6 मील के पास कटिंग कर रही मशीन पर पत्थर और मलबा गिरा जिस कारण ऑपरेटर की दबने से दर्दनाक मौ*त हो गई। इससे पूर्व भी 31 जनवरी को पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौ*त हो गई और चार लोग बालबाल बचे थे। आये दिन दो पहिया व अन्य गाड़ियों पर यहां पर पत्थर गिरते आए हैं। जिस कारण लोगों ने अब इस एनएच को सुविधा नहीं मौत का एनएच कहना शुरू कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व हुई मशीन ऑपरेटर की मौ*त के बाद एनएचएआई व जिला प्रशासन प्रशासन की आंखे खुली और तब जाकर पहाड़ी पर हवा में लटके बड़े-बड़े पत्थरों को हटाने शुरू किया गया है।वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा इस हा*दसे के बाद फोरलेन निर्माण कार्य में लगी केएमसी कंपनी व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

हादसे के शिकारों का आरोप-सही से नहीं की जा रही पहाड़ों की कटिंग

पंडोह से अपने परिजनों के साथ मंडी आ रहे स्थानीय निवासी यशपाल का कहना है कि मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन नहीं मौ*त का लेन बनता जा रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी 47 वर्षीय बुआ को अपनी आंखों के सामने काल का ग्रास बनते देखा। उन्होंने आरोप लगाया है कि फोरलेन का कार्य वैज्ञानिक तरीके से नहीं हो रहा है,जिसके कारण इसका खामियाजा इस सड़क पर सफर करने वालों को अपनी जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ रहा है। वहीं सात मील के रहने वाले काकू राम बताते हैं कि वह रोज इस सड़क पर सफर करते हैं और हर समय किसी अप्रीय घटना का अंदेशा बना रहता है। मनाली निवासी रमेश कुमार भी इस सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खतरनाक बता रहे हैं। वहीं आजकल रोज चार घंटे सड़क को आवाजाही के बंद रखने पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी खासे परेशान नजर आ रहे हैं। दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे गुड़गांव के पर्यटक विवेक कुमार का कहना है कि पहाड़ों से सभी घूमने आते हैं लेकिन यदि पहाड़ों पर इस प्रकार से खतरा मंडरा रहा हो तो उन्हें भी सफर करने में डर सा लग रहा है। आम जनता के साथ पर्यटकों ने भी सरकार से इस फोरलेन के कार्य को सही से करने की मांग उठाई है जिसमें यहां पर सफर करने वालों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाए।

TAGGED: Mandi Kiratpur Manali four lane project under construction
Chandrika February 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प
Next Article CM सुक्खू ने फिर दिए सुधीर शर्मा को मंत्री बनाने के संकेत, ‘स्माइलिंग लीडर’ ने कर दिया इनकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?