By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन से रिहायशी मकान खतरे की जद में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन से रिहायशी मकान खतरे की जद में
himachal

गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन से रिहायशी मकान खतरे की जद में

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/08/19 at 11:32 AM
Share

कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा –  जिला कुल्लू उप मण्डल बंजार की दूर दराज ग्राम पंचायत पेखड़ी को जोड़ने वाली सड़क इस समय रखरखाव के अभाव में अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है। बुधवार को दिन के समय इस सड़क मार्ग पर रूपाजानी गांव के पास भारी चट्टाने खिसकने से भूस्खलन हुआ है। जिस कारण एक रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय ग्राम पंचायत और विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। फिलहाल यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अभी बंद है।
ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान वीरेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। लोगों ने शासन प्रशासन से गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग की दुर्दशा सुधारने और लोगों के जानमाल की सुरक्षा बारे उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

विधायक सुरेंद्र शौरी द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस सड़क मार्ग को बहाल करके लोगों की सुरक्षा की लिए उचित उपाय किए जाएं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि इस सड़क मार्ग की दुर्दशा को शीघ्र ही सुधारा जाएगा और पीड़ित परिवारों को उचित सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

यह प्रतिनिधिमंडल बंजार के उपमंडलाधिकारी प्रकाश चन्द आजाद, तहसीलदार रमेश कुमार और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चमन सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता रोशन लाल ठाकुर और बंजार ब्लॉक पंचायत समिति अध्यक्षा लता देवी से भी मिला। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग पर पानी बहने के कारण हो रहे नुकसान और खतरे के बारे में भी अवगत करवाया। लोगों ने अधिकारिओं से गुहार लगाई गई है कि इस सड़क मार्ग की बन्द पड़ी नालियां को बहाल करके खतरे वाली जगह पर शीघ्र ही सुरक्षा उपाय किए जाएं।

उपमंडलाधिकारी नागरिक बंजार प्रकाश चन्द आजाद ने लोगों की समस्या को मध्यनजर रखते हुए लोक निर्माण विभाग को अपने कार्यालय से आदेश जारी करके इस सड़क मार्ग पर शीघ्र ही उचित सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को रिहायशी मकान की सुरक्षा हेतु कुछ तिरपाल भी दिए गए और लोगों को हर उचित सरकारी मदद देने बारे आश्वस्त किया है।

गौरतलब है कि पार्क प्रभावित क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाला यह नौ किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग वर्षो से अपनी बदहाली बयान कर रहा है। इस सड़क मार्ग पर बने करीब 20 से अधिक तीखे मोड़ों पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं है। सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों में मिट्टी और मलबा भरा हुआ है जिसमें घास उगी हुई है। हल्की सी बारिश में भी पानी सड़क से बहता हुआ लोगों के खेतों और मकानों में चला जाता है। जिस कारण लोगों के खेतों में भूस्खलन बढ़ता जा रहा है और उनकी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। सड़क किनारे बनी नालियों में पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़क को तो नुकसान पहुंचता ही है इसके साथ ही भूस्खलन का खतरा भी साल दर साल बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोग अपनी इस समस्या को वर्षो से शासन प्रशासन के समक्ष उठाते आए हैं। इसी समस्या के समाधान हेतु फिर से एक प्रतिनिधि मण्डल बंजार के प्रशासनिक अधिकारीयों से मिला है। ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान विरेन्द्र भारद्वाज की अगुवाई में इस प्रतिनिधीमंडल में स्थानीय निवासी परस राम भारती, नरेश कुमार, भोले दत, केबल राम, आलम चन्द, ब्रिकम चन्द, नोक सिंह, भोले देव, योगेश कुमार, विजय कुमार और लेद राम आदि मौजूद रहे।

admin August 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजेन्द्र गर्ग अपने वार्ड में नही करवा पाए विकास कार्य, दूसरों वार्डों में क्या होगा -उपाध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं
Next Article देश में आज कांग्रेस डूबता जहाज,प्रदेश के विस चुनावों में 50 से ज्यादा सीट जीत मिशन रिपीट करेगी भाजपा : सिंकदर कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?