बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर जिला में लगातार हो रही तीन-चार दिनों से तेज बारिश के चलते काफी नुकसान हो गया है । वहीं 21 सड़कें बंद चली हुई है, जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से खोला जा रहा है ।उपायुक्त बिलासपुर ने कहा कि 82 पानी की स्कीम बंद पड़ी है जिन्हें भी एक दो दिनों में चालू कर दिया जाएगा ।
उपायुक्त ने कहा है कि बिलासपुर में पानी ओर अन्य सुविधाओं की कमी आने नहीं दी जा रही है ।उन्होंने कहा कि जिला मे हुई भंयकर बारिश मेें 28 करोड 92 लाख रूपये से अधिक की सम्पति का नुकसान हुआ है, जबकि एक व्यक्ति की जान गई। उन्होने बताया कि इस दौरान चार पक्के, पांच कच्चे घर, तीन रसोईघर, दो शौचालय और 18 गऊशालाओं को नुकसान हुआ है, जिसकी राशि 51 लाख 40 हजार रूपये आंकी गई है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे चल रहा है, वहीं दूसरी और शिमला बिलासपुर सड़क भी सुचारू रूप से चल रही है, शिमला धर्मशाला जुखाला सड़क मार्ग मंगरोट के पास बंद है, उसे जल्द ही चला दिया जाएगा, ताकि आने वाले जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े ।
