ब्यूरो,शिमला: दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से 13 और 14 जुलाई को शिमला के विकासनगर में टैक्स क्लीनिक का आयोजन करने जा रहा हैं। डायरेक्टर टैक्स कमेटी की ओर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सहयोग से आईसीएआई की एनआईआरसी की हिमाचल प्रदेश शाखा, पहली मंजिल, सिद्धि विनायक अपार्टमेंट, पेट्रोल पंप के समीप विकासनगर, शिमला-9 में सुबह 11 से 6 बजे तक दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
टैक्स क्लीनिक वर्कशॉप में लोगों को टैक्स के प्रति जागरूक किया जाएगा। टैक्स से जुड़ी विभिन्न सवालों और मसलों का समाधान भी इस दौरान किया जाएगा। कार्यशाला में आईटीआर को ई-फाईलिंग से संबंधित प्रश्नों के समाधान के लिए आम करदाता का मार्गदर्शन किया जाएगा जबकि टैक्स क्लीनिक में कोई आईटीआर दाखिल नहीं किया जाएगा
