मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र के कलहेल से नकरोड को जाने वाले मार्ग पर पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं होने से सफर करना मुश्किल भरा हो रहा हैं। हर रोज यहां से सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां गुजरती है जिसके चलते सड़क हादसे होने का खतरा बना रहता हैं। पहले भी कई बार उक्त मार्ग पर सड़क हादसे हो चुके हैं,उसके बाद भी विभाग ने सबक नहीं लिया हैं।
उधर वाहन चालकों ने कई बार लोकनिर्माण विभाग से उक्त मार्ग पर पैराफिट और क्रैश बैरियर लगाने के लिए गुजारिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ ,हैरानी इस बात को लेकर होती है कई बार मार्ग पर हादसे होते आए हैं। विभाग हादसों के बाद लिपापोती करता है लेकिन मार्ग पर पैराफिट और क्रैश बैरियर लगाने की शायद विभाग को याद नहीं रहती हैं,इसलिए वाहन चालकों ने एक बार फिर उक्त मार्ग पर क्रैश बैरियर और पैराफिट लगाने की मांग की हैं।
