By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज़,देश सहित विदेशों से 24 टीमें ले रही भाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज़,देश सहित विदेशों से 24 टीमें ले रही भाग
himachalNews

तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज़,देश सहित विदेशों से 24 टीमें ले रही भाग

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/11/03 at 5:52 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): जिला हमीरपुर के नादौन स्थित व्यास नदी पर शुक्रवार को तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज़ हो गया हैं। चैंपियनशिप का उद्घाटन पर्यटन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली ने राफ्टिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर ओर उन्हें रवाना कर किया। उन्होंने खुद एक किलोमीटर तक राफ्ट में भाग लिया। इस चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय राफ्टिंग संगठन और वर्ल्ड राफ्टिंग संगठन स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कर रहा हैं।
पहली बार आयोजित की जा रही इस एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप में 24 टीमें हिस्सा लें रही हैं, जिसमें तीन विदेशी टीमें भी खासतौर पर शामिल हुई हैं। विदेशी टीमों में नेपाल,भूटान और कजाकिस्तान की टीम शामिल हैं। भारत के भी कई राज्यों की टीम इस चैंपियनशिप में हिस्सा के रही है। नीले पानी पर व्यास नदी में इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का रोमांच देखने वाला रहेगा।
पर्यटन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में करवाई जा रही इस एशियाई चैंपियनशिप का मकसद किसी इलाके में जहां टूरिज्म गतिविधियों को विकसित करना है वही व्यास नदी पर होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स के जरिए यहां के स्थानीय लोगों को भी रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस इलाके को टूरिज्म मानचित्र पर भी उभारने का काम किया जा रहा हैं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न काम किए जा रहे हैं और नई-नई साइट्स को भी विकसित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि नादौन में व्यास नदी का एरिया ब्लू राफ्टिंग के लिए बेहरतीन है और वर्ल्ड राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से भी इस सर्कट को उच्चस्तर का माना गया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से टूरिज्म विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न साइटों का भी निर्माण किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग काफी समय से शुरू है और अब माउंटेन साइकलिंग, माउंटेन बाइक रेस और मोटर कार रैली सहित अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स भी करवाए जाएंगे ।
हिमाचल सरकार की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले कमर्शियल वाहनों पर अधिक टैक्स लगाए जाने के विरोध पर पर्यटन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर स्व हाल ही में टैक्स में कटौती की गई है और उनका यह व्यक्तिगत विचार है कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक को मजबूत करने के लिए पर्यटन विभाग हर तरह से काम करने को तैयार है और यही दिशा निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग विदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले पपर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कृत संकल्प हैं ।
नादौन को राफ्टिंग में भी विश्व मानचित्र पर मिलेगी अलग पहचान
नादौन क्षेत्र में राफ्टिंग में सुविधाओं में कमी के मुद्दे उन्होंने कहा कि राफ्टिंग को विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से काम किया जा रहा है और जल्द ही यहां पर लोगों के ठहरने व ट्रेनिंग करवाने के लिए भी प्रबंध किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नई प्रणाली को विकसित करने के लिए समय लगता है और आने वाले समय में नादौन का एक क्षेत्र विश्व के मानचित्र पर राफ्टिंग के नाम से भी जाना जाएगा ।
आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई मदद
आरएस बाली ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा के चलते प्रदेश में हुए भारी नुकसान की पूर्ति करने के लिए कोई भी विशेष पैकेज नहीं दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की ओर से व्यक्तिगत मदद के अलावा सरकार की तरफ से 4500 करोड़ का विशेष पैकेज घोषित किया गया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर क्षेत्र में सड़कों को सुधारने का भी काम किया जा रहा हैं और विकास की कोई भी कमी प्रदेश में नहीं होने दी जा रही हैं।
TAGGED: 24 teams, abroad, Asian Rafting, Championship, hamirpur, participating
admin November 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक…कई बार बैठको में उठाए मुद्दे आज भी ज्यो के त्यों समस्या..नहीं होता समाधान
Next Article कलहेल से नकरोड जाने वाले मार्ग पर क्रैश बैरियर न होने से सफ़र हुआ ख़तरों भरा, सड़क हाद+सों में हो रही बढ़ोतरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?