By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बारिश के चलते पहाड़ गिरने से बाल-बाल बचे मकान,उपायुक्त निवास स्थान को भी भूस्खलन से हुआ खतरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > बारिश के चलते पहाड़ गिरने से बाल-बाल बचे मकान,उपायुक्त निवास स्थान को भी भूस्खलन से हुआ खतरा
Uncategorized

बारिश के चलते पहाड़ गिरने से बाल-बाल बचे मकान,उपायुक्त निवास स्थान को भी भूस्खलन से हुआ खतरा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/14 at 4:37 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश  के चलते हालत बिगड़ते जा रहे हैं। जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। घर के पीछे की पहाड़ियां और डंगे तक बारिश के चलते गिर रहे हैं जिससे जान-माल का भारी नुकसान प्रदेश भर में हो गया हैं। वहीं हमीरपुर जिला में रविवार रात हुई भारी बारिश के चलते सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा हैं। बारिश के चलते हमीरपुर जिला में विभिन्न मार्ग भूस्खलन के चलते बाधित हुए हैं जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी के माध्यम से पीडब्ल्यूडी विभाग काम कर रहा हैं ।
हमीरपुर मुख्यालय के समीप भारी बारिश के चलते उपायुक्त हमीरपुर के निवास की रिटेनिंग वॉल भी गिर गई हैं। इसके साथ ही भूस्खलन के चलते एक मकान पूरी तरह मलबे के नीचे दब गया हैं। हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के चलते कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आने के चलते नाले के नीचे पहुंच गई हैं। तो वहीं सैकड़ो चीड़ के पेड़ गिरने के चलते मार्ग बाधित हो गया हैं।भूस्खलन के चलते साथ लगते निजी व सरकारी मकान को भी खतरा पैदा हो गया हैं।
स्थानीय निवासी अजय शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे भारी बारिश के चलते भूस्खलन शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि इसके चलते सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और कुछ गाड़ियां अब भी नाले में फंसी हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की मदद से सड़क को खुलवाने का काम भी किया जा रहा हैं।
हमीरपुर राजकीय महाविद्यालय के नजदीक भारी भूस्खलन के चलते एक मकान पूरी तरह से मलबे के नीचे आने से मकान को भारी नुकसान पहुंचा हैं। गनीमत यह रही भूस्खलन की आवाज आते ही घर में रह रहे लोगों ने बाहर का रुख कर लिया जिसके चलते जान माल का नुकसान नहीं हुआ हैं। अभिजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय करीब 4 बजे भारी बारिश के चलते उनके घर के पीछे से भारी भूस्खलन हुआ जिसके चलते करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित एक मकान पूरी तरह मलबे में ढक गया हैं।
उन्होंने बताया कि देर रात से शुरू हुई इस बारिश के चलते उनकी दुकान के पीछे बनाए गए टैंकों को भी नुकसान पहुंचा हैं। हमीरपुर मुख्यालय में उपायुक्त निवास स्थान की रिटेनिंग वॉल भी भारी बारिश के चलते गिर गई है जिसके चलते उपायुक्त निवास स्थान के साथ चीड़ के लगभग 10 से 15 पेड़ हमीरपुर सुजानपुर मार्ग पर आ गिरे जिसके चलते मार्ग भी काफी देर तक बाधित रहा हैं। मौके पर वन विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मियों की ओर से पेड़ों को हटाने का काम किया जा रहा हैं जिसके बाद मार्ग को आवाजाही के लिए खोला जाएगा।
TAGGED: collapse, Deputy Commissioner, hamirpur, houses, landslides, rain, residence, threatened
admin August 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ में दो सगे भाइयों की ह+त्या मामले को लेकर एसपी बद्दी ने की प्रेस वार्ता
Next Article हमीरपुर जिला में बारिश का क+हर,24 घंटों के दौरान 3 लोगों की मौ+त, 2 लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?