By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नालागढ़ में दो सगे भाइयों की ह+त्या मामले को लेकर एसपी बद्दी ने की प्रेस वार्ता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नालागढ़ में दो सगे भाइयों की ह+त्या मामले को लेकर एसपी बद्दी ने की प्रेस वार्ता
himachalNews

नालागढ़ में दो सगे भाइयों की ह+त्या मामले को लेकर एसपी बद्दी ने की प्रेस वार्ता

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/08/14 at 3:41 PM
Share

नालागढ़ :जगत सिंह – नालागढ़ में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या मामले को लेकर एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने प्रेस वार्ता की । एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने 72 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर कैसे को 72 घंटे में सुलझा लिया है और मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है ।

मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहित चावला ने कहा है कि पुलिस ने बीती रात आरोपी गौरव गिल व इंदरजीत सिंह इंदा को अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है । साथ ही ह+त्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को अमृतसर गुरुद्वारा से कब्जे में ले लिया है । उन्होंने कहा कि मामले में एक अन्य आरोपी जिसका नाम आकाश दीप सिंह बिल्ला को नकोदर के पास खिवा गांव से गिरफ्तार किया गया है। पूरे ह+त्या के मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें से 3 आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और उसके बाद पूछताछ में अहम खुलासे होने की पुलिस को उम्मीद है।

एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि जैसे ही 10 अगस्त को दोनों भाइयों की तेजधार हथियारों के साथ हत्या की गई तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पहले पुलिस ने दोनों घायलों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी डंप डाटा, कॉल डिटेल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले एक युवक इंद्रजीत सिंह को जालंधर के पास से गिरफ्तार किया और उसके बाद लगातार पुलिस की कई टीमें सर्च ऑपरेशन कर रही थी और पंजाब के अमृतसर पुलिस के सहयोग से दो अन्य आरोपियों को भी अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद एक आरोपी को नकोदर के पास से खिवा गांव से गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि मामले में अगर अन्य आरोपियों की भी कोई संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें भी बद्दी पुलिस किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी और सभी को गिरफ्तार किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि इस केस को सॉल्व करने में हिमाचल की बेटी, सीसीटीवी, एसआईयू की टीम व नालागढ़ पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा व डीएसपी फिरोज खान की टीम की मदद से इस ब्लाइंड मर्डर केस को 72 घंटे में सुलझाया गया है।

एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा है कि इन सभी आरोपियों का जब क्राइम रिकॉर्ड चेक करवाया गया तो पाया गया कि इन आरोपियों के ऊपर पहले भी पंजाब में कई मामले दर्ज हैं । एक आरोपी के ऊपर अटेम्प्ट टू मर्डर 307 के तहत मामला दर्ज है और एक आरोपी पंजाब पुलिस के कपूरथला से भगोड़ा जिसको न्यायिक हिरासत भेजने के बाद पंजाब पुलिस को सौंपा दिया जाएगा।

TAGGED: Nalagarh SP Baddi press conference
Chandrika August 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा में हिमाचल: सादे तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द: सीएम
Next Article बारिश के चलते पहाड़ गिरने से बाल-बाल बचे मकान,उपायुक्त निवास स्थान को भी भूस्खलन से हुआ खतरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?