बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- शक्तिपीठ श्री नैना देवी में लगातार तीन छुट्टियों के चलते माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । पिछले 3 दिनों से मानो की मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा हो ।श्रद्धालुओं को मां की एक झलक पाने के लिए 3 से 4 घंटे का समय लग रहा है ।
पंजाब , हिमाचल , हरियाणा , दिल्ली, यूपी , बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जहां पर पूजा अर्चना की ,वहीं पर प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। हालांकि मंदिर के कबाड़ सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं के लगातार पहुंचने से मंदिर क्षेत्र जयकारों से गूंजता रहा। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ फ्लाईओवर को पार करती हुई नीचे 5 नंबर सेक्टर तक पहुंच गई होमगार्ड के जवानों और सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण काम करने में उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ी ।
श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में माता के दरबार भेजा गया और लाइनों में ही माता के दर्शन करवाए गए । इस मौके पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा मंदिर के समीप जल सेवा का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के लिए लाइनों में पेयजल की व्यवस्था की गई । दोपहर की गर्मी में श्रद्धालुओं को पानी का गिलास काफी राहत प्रदान कर गया और श्रद्धालुओं ने आराम से लाइनों में जयकारे लगाते हुए माताजी के दर्शन किए। अभी भी श्रद्धालुओं का भारी संख्या में माता के दरबार में पहुंचने का सिलसिला जारी था।
