नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मेलन में नालागढ़ के विधायक राणा लखविंदर के भाषण के दौरान महिला कार्यकर्ता नाराज होकर कार्यक्रम से बाहर जाने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि नालागढ़ की महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीतांजलि सचदेवा ने इसका खंडन किया है।
उन्होंने कहा कि यह वीडियो किसी शरारती तत्व द्वारा गलत तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद विधायक राणा लखविंदर का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया है। राणा के भाषण के दौरान महिलाएं कार्यक्रम से सिर्फ खाना व पानी पीने के लिए जा रही थी। ये सिर्फ किसी शरारती तत्व द्वारा जान-बुझ कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
