अरविंदर सिंह, हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को हमीरपुर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। हमीरपुर जिला मुख्यालय के तहत हमीर होटल में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन भी भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर आज जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन मंत्री पवन राणा ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन होटल हमीर में करने का निर्णय लिया गया एवं सभी पदाधिकारियों से चुनावों के संबंधी वार्तालाप किया गया। पवन राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला हमीरपुर भाजपा के पदाधिकारी व मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों से बैठक करेंगे एवं आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत उन्हें उपयोगी टिप्स भी देंगें।
आज की बैठक में जिला भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर सिंह लवली के अतिरिक्त नरेंद्र अत्री, हरियाणा से भाजपा प्रभारी महिपाल डांडा, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, प्रवक्ता आदर्श कांत, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के मीडिया प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय शर्मा एवं रवि कानूनगों सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
