बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- कांग्रेसी विधायक एवं नव नियुक्त केबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर जिले में पर्यटन को बढावा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी नेताओं से मिलकर बैठ कर नई योजनाएं तैयार की जाएंगे। कीरतपुर नेरचौक फोरलेन कैंचीमोड से मल्यावर तक क्षेत्र को पर्यटन के तहत विकसित किया जाएगा।केबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार को राजेश धर्माणी पहली बार बिलासपुर पहुंचे ।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि लोगों को प्रदेश कांग्रेस सरकार की गारंटीयों पर पूरा भरोसा है। अभी सरकार का ध्यान लोक सभा चुनावों में चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करना है।उन्होंने एक प्रश्न के उतर में कहा कि केंद्र सरकार भानूपली बैरी रेलेवे प्रोजेक्ट को हिमाचल सरकार पर जबरन थोपने का प्रयास कर रही है। जबकि इस प्रोजेक्ट पर 75 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार खर्च कर रही है । जिस पर अब तक 1300 करोड खर्च कर चुकी है। अब केन्द्र प्रदेश सरकार पर 1800 करोड की राशि को वहन करने की बात कर रही है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से आग्रह करते हुए कहा कि रेलवे प्रोजेक्ट पर शत प्रतिशत राशि केंद्र खर्च करे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक डा बाबू राम गौतम सहित तमाम नेता मौजूद रहे। इससे पहले यहां पर नव नियुक्त केबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी का जोरदार स्वागत किया गया।
