By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेपी नड्डा पहुंचे बिलासपुर, तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद पहला दौरा…कांग्रेस रही निशाने पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जेपी नड्डा पहुंचे बिलासपुर, तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद पहला दौरा…कांग्रेस रही निशाने पर
himachalpolitical

जेपी नड्डा पहुंचे बिलासपुर, तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद पहला दौरा…कांग्रेस रही निशाने पर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/16 at 3:42 PM
Share

बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन हुआ।तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल का ये पहला दौरा है।इस अभिनंदन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, जे आर कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान्न, राजिंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल सुमित शर्मा , तिलक राज उपस्थित रहें।

आज की राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि राजनीति की संस्कृति बदल गई है, झूठ बोलकर वोट नहीं मिलता काम करके वोट मिलता है। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है, जो रिपोर्ट कार्ड रखेगा वह जीत हासिल करेगा। नड्डा ने कहा कि देश को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है, गारंटी पूरी करने की गारंटी है तो वो मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते थे तो कांग्रेस पार्टी पहाड़ों पर चूना लगा देती थी और जब बारिश आती थी तो चुना साफ हो जाता था और फिर जनता को चूना लग जाता था। यह थी कांग्रेस की चुनावी रणनीति। चुनाव के समय पानी की पाइप सड़क किनारे रख देनी और वोट बटोर लेने और चुनाव खत्म होते ही वह पाइप आईपीएस को वापस भेज देना।नड्डा ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए हर घर जल, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, 33% प्रतिशत महिला आरक्षण बिल के बारे में उल्लेख किया । नड्डा ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की बात भी की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को राहत के रूप में 1782 करोड़ दिए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2500 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2700 करोड़ और अगर केंद्र राशियों को देखो तो 3378 करोड़ केंद्र से मिले है।

कांग्रेस सरकार पैसा खर्च करने वाली बने… और पैसे मिलेंगे

जेपी नड्डा ने कहा कि आपदा यह नहीं देखती की कौन कहा से है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और हिमाचल के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। आप पैसा खर्च करने वाले बनो केंद्र सरकार आपको और देगी, पर जो पैसा दिया है उसको खर्चे तो करो।

कांग्रेस की गारंटी नहीं होने की गारंटी

नड्डा ने कांग्रेस की गारंटीयों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहां कांग्रेस की एक ही गारंटी है, गारंटी नहीं होने की गारंटी। हिमाचल में जनता 68 इंग्लिश मीडिया स्कूल ढूंढ रहे है, महिलाओं को 1500 रु नही मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन नहीं मिली, गोबर दूध नहीं खरीदी, युवाओं को 5 लाख नौकरियां नही मिली, 300 यूनिट बिलजी नहीं मिली।नड्डा ने कहा कि इस बार फिर लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीताए।

TAGGED: Bilaspur BJP national president JP Nadda
Chandrika December 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह कल नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर…आपदा प्रभावित इलाकों का भी करेंगे दौरा
Next Article बिलासपुर जिले में पर्यटन को बढावा देने का किया जाएगा प्रयास… केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे राजेश धर्माणी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?