संजु चौधरी, शिमला: देश और प्रदेश भर में शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पवित्र रमजान माह के अंतिम दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चांद के दीदार कर शनिवार को ईद की नमाज़ अता की। देश व प्रदेश भर के साथ शिमला में भी ईदगाह मैदान व जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अता की गई। शिमला के ईदगाह मैदान में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से ईद की नमाज अता की गई।
मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से 29 दिन के रोज़ो के बाद शनिवार को ईद की नमाज अता की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। दोनों मस्जिदों में शिमला के ईदगाह मैदान में नमाज अता कर अमन ओर चैन की दुआ मांगी गई। कई जगह लोगों ने अपने अपने घरों में भी नमाज अता की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
मौलवी मुमताज़ अहमद कासमी ने कहा कि ईद का दिन अल्लाह ने दिया हैं। आज इस पाक दिवस पर नमाज़ अता कि गई । सभी ने आज इस पवित्र दिवस पर देश मे अमन चैन की दुआ मांगी। एक माह के रोजे के बाद आज ईद के पर्व पर नमाज अता की गईं,जिसमें अल्ल्लाह से देश में सभी धर्मों के आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई हैं।
