संजु चौधरी, शिमला: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस वर्ष भी भगवान परशुराम का जन्म दिवस देश सहित प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को परशुराम जयंती पर शिमला के मिडल बाजार में ब्राह्मण सभा की ओर से कीर्तन भजन और भंडारे का अयोजन किया गया।
p
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज भी विशेष रुप से मौजूद रहे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज अक्षय तृतीया ,भगवान परशुराम जयंती और ईद जैसे त्यौहार पूरे राष्ट्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाये जा रहे हैं, हालांकि यह त्यौहार देशभर में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोगों की ओर से मनाए जा रहे हैं लेकिन सभी का मकसद एवं संदेश आपसी भाईचारे को बढ़ाना और प्रेम का प्रचार-प्रसार करना हैं।
हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठवें अवतार माने जाते हैं। उनका प्राक्टय प्रदोष काल में हुआ था और वह 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी धरती पर मौजूद हैं।
