संजु चौधरी, शिमला(TSN): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे व खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोविड से करने का मामला देश भर में तूल पकड़ता जा रहा हैं। राजधानी शिमला में भी एकम सनातन धर्म दल ने इस बयान को हिंदू समाज का अपमान बताते हुए मंत्री के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग को लेकर एडीसी शिमला के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा हैं।
एकम सनातन भारत दल के नेता तरुण देसाई ने बताया कि सनातन धर्म को जानबूझकर टारगेट कर कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं जो हिंदू समाज को मान्य नहीं हैं। इससे पहले भी कश्मीर मणिपुर में हिंदू समाज को टारगेट किया गया है और अब यह घटनाक्रम तमिलनाडु में हुआ हैं। केंद्र की भाजपा सरकार जो हिंदुओं के वोट पर सत्ता में आई है वह भी कश्मीर और मणिपुर में हिंदुओं से हुए नरसं+हार पर खामोश है और अब तमिलनाडु में भी यही होने वाला हैं। लोगों को समझने की जरुरत है कि सरकारें अपने फायदे के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल कर रही है जिसको लेकर हिंदू समाज को जागरूक होना पड़ेगा तभी सनातन धर्म बचेगा।
