हमीरपुर-:हमीरपुर जिले के सुजानपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पत्नी के धक्का देने से घायल हुए 84 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चकोतरा गांव निवासी रखीराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 18 मई को रखीराम और उनकी पत्नी प्रेमी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पत्नी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह संतुलन खो बैठे और डंगे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें हमीरपुर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
TAGGED:
Hamirpur sujanpur police station
Chandrika
