हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर के जंगल रोपा जिला परिषद वार्ड में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सनी कुमार शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के पहले चरण को पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने फरनोहल पंचायत सहित कई गांवों और वार्डों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। प्रचार अभियान के दौरान सनी कुमार शर्मा को स्थानीय लोगों का अच्छा सहयोग और समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत करते हुए सनी कुमार शर्मा ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से वार्ड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जनता से मिल रहे सकारात्मक समर्थन से उनका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और यदि जनता उन्हें जीत दिलाती है तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।सनी कुमार शर्मा ने कहा कि जंगल रोपा वार्ड में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात भी उन्होंने कही।प्रचार अभियान में भाजपा मंडल महामंत्री तेन सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों का रुझान भाजपा प्रत्याशी की ओर दिखाई दे रहा है। तेन सिंह के अनुसार इस बार जनता विकास और बेहतर नेतृत्व को ध्यान में रखकर मतदान करने का मन बना चुकी है।
TAGGED:
Hamirpur Jangal Ropa ward
Chandrika
