बद्दी :जगत सिंह -नगर परिषद बद्दी में अध्यक्ष पद के चुनाव कोरम पूरा न होने के चलते टल गया।बैठक में भाजपा समर्थित चार पार्षद बैठक में अनुपस्थित रहे। अब शनिवार को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और नए अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा।
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नगर परिषद बद्दी के कार्यालय में एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बैठक बुलाई ।जिसमें सीपीएस राम कुमार समेत चार पार्षद अपना बहुमत लेकर पहुंचे, लेकिन पूर्व अध्यक्ष जस्सी चौधरी समेत अन्य भाजपा समर्थित पार्षद बैठक से नदारद रहे। जिसके चलते आगामी कार्रवाई को स्थागित करना पड़ा अब बहुमत साबित करने के लिए 22 जुलाई तय किया गया है । जिसमें कोरम पूरा हो या न हो चुनाव करवाकर अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
एसडीएम नालागढ़ दिव्यांश सिंगल का कहना है कि चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते आगामी कार्रवाई पूरी नही हो सकी । अब 22 जुलाई को बैठक बुलाई गई है, जिसमें चुनाव करवाकर अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
