सिरमौर : देवेंद्र कुमार – जिला सिरमौर में बीते दिनों हुई भारी बरसात से भारी तबाही हुई है । जिला में बरसात से अब तक 255 करोड रुपए का नुकसान आंका गया है । जिसमें सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य समेत कच्चे व पक्के मकानों व गौशालाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।
बरसात से सबसे ज्यादा PWD को 114 करोड़ का नुक्सान
मीडिया को जानकारी देते हुए डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि बीते दिनों हुई भारी बरसात से जिला सिरमौर में 255 करोड रुपए का नुकसान हुआ है । जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी विभाग को 114 करोड रुपए का आंका गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा हैं । प्रशासन की प्राथमिता पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की तुरंत बहाली के साथ प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास है। सभी विभाग मुस्तैदी के साथ जिला में अपने-अपने विभाग की सेवाओं को पटरी पर लाने के प्रयास कर रहे हैं। सुमित खिमटा ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति ढांचे के साथ कृषि क्षेत्र का हुआ है। डीसी ने बताया कि जिला में अभी तक 1.28 लाख रुपये की धनराशि अंतरिम राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रभावित परिवारों को मुआवजा और राहत राशि प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जारी है।
