By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर सहकार विकास संघ का चुनाव संपन्न: यशवीर पटियाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सुशील ठाकुर उपाध्यक्ष चुने गए
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर सहकार विकास संघ का चुनाव संपन्न: यशवीर पटियाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सुशील ठाकुर उपाध्यक्ष चुने गए
himachalNews

हमीरपुर सहकार विकास संघ का चुनाव संपन्न: यशवीर पटियाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सुशील ठाकुर उपाध्यक्ष चुने गए

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/05 at 2:58 PM
Share

Hamirpur,Arvind-:हमीरपुर में शुक्रवार को जिले के सहकार विकास संघ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी निदेशकों की सर्वसम्मति से यशवीर पटियाल को जिला सहकार विकास संघ का नया अध्यक्ष और सुशील सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, मिठाई और फूलमालाओं के साथ दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

चुनाव अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के दौरान निदेशक मंडल के सभी सात सदस्य मौजूद रहे। चर्चा और सहमति के बाद दोनों पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसके लिए औपचारिक घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि निर्विरोध चुनाव से संघ में सकारात्मक कार्य वातावरण मजबूत होगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने सभी निदेशकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सहकार विकास संघ लंबे समय से विकास की दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं कर सका है। उन्होंने कहा कि संघ को पारदर्शिता और दक्षता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही, उन सहकारी समितियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जहां अनियमितताओं या भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं। पटियाल ने स्पष्ट किया कि विकास संघ को मजबूत और जनहितैषी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने यह भी बताया कि हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा संघ के लिए पाँच लाख रुपये की राशि घोषित की गई थी, जिसमें से तीन लाख रुपये संघ के खाते में जमा हो चुके हैं। इस राशि से जल्द ही संघ के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रम बन्याल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव परिणामों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

TAGGED: Hamirpur Sahakar Vikas Sangh
Chandrika December 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जन संकल्प सम्मेलन के लिए हमीरपुर से जाने वाले वाहनों की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश
Next Article बिलासपुर कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं पर वर्कशॉप, छात्रों को मिले सफलता के सूत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?