बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को बिलासपुर में संपन्न हुए। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत एचएएस कर्नल कामेश्वर सिंह धोलटा ने की।
सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में कर्नल कुलदीप सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि, सतवीर सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, वीरेंद्र चौहान, जगदेव ठाकुर, तिलक राज शर्मा व जगदेव मेहता को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार शर्मा को महासचिव, गोपाल को कोषाध्यक्ष और अनिल कुमार चौधरी व कल्याण जागटा को सह सचिव बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कर्नल कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रेसलिंग से जोड़ने को लेकर कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जिला और तहसील स्तर पर इवेंट भी ऑर्गनाइज होंगें । उन्होंने बताया कि आजकी युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ रही है, उनका प्रयास रहेगा कि खेलों की ओर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा ताकि नशे से युवाओं को बचाया जा सके ।
