संजु चौधरी, शिमला:ऊपरी शिमला में सड़कों की स्थिति खस्ताहाल होने के चलते सेब बागवान की ओर से सेब मंडियों तक न पहुंचने की वजह से खराब होने और उन्हें नाले में बहाने का वीडियो इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस वीडियो को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सरकार को घेर रहा हैं। वहीं अगर सरकार भी इस बारे में वीडियो की जांच में जुट चुकी हैं। वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलट+वार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है जिसमें सेब को नाले में बहाते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए बागवानी मंत्री की ओर से जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम की ओर से जांच की जा रही है कि इसके पीछे क्या वजह रही हैं। जांच हो रही है ऐसे में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं यह सेब कैसे बहाया गया जिसकी अभी जांच चल रही है और इसकी असली क वजह क्या है यह भी सामने आएगा,लेकिन नेता प्रतिपक्ष को दिक्कत हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि जो अब तक जांच में सामने आया है उसमें इस वीडियो को बनाने की मंशा सरकार की छवि को खराब करने की नजर आ रही हैं। यह सेब सी ग्रेड का होता है जिसे बागवान डिस्ट्रॉय करते हैं क्योंकि यह सब मंडियों में नहीं बिकता हैं और इसी सेब का एक सोची समझी साजिश के तहत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया हैं। ऐसा करके प्रदेश सरकार को नीचा दिखाने का काम किया गया हैं।
इस वीडियो को लेकर जांच के सख्त निर्देश दिए गए हैं और जल्द सच्चाई लोगों के सामने आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों का खोलने का प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इसे लेकर सख्त निर्देश दिए हैं सड़कों को बहाल करने के लिए अलग से फंड भी जारी किया गया हैं। ऊपरी शिमला में सभी सड़कों पर जेसीबी तैनात की गई और सड़कों को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जा रहा हैं।
