By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसपी कुल्लू ने कार्यभार संभालते ही ड्रग्ज माफिया को तोड़ने की बनाई रणनीति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एसपी कुल्लू ने कार्यभार संभालते ही ड्रग्ज माफिया को तोड़ने की बनाई रणनीति
himachalNews

एसपी कुल्लू ने कार्यभार संभालते ही ड्रग्ज माफिया को तोड़ने की बनाई रणनीति

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/02/15 at 5:49 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- देवभूमि कुल्लू में सिंथेटिक ड्रग्स के प्रवेश के लिए किलेबंदी की जाएगी। मेन सप्लायर से लेकर स्थानीय सप्लायर व यूजर तक पर पैनी नजर रहेगी और सभी सलाखों के पीछे होंगें। इस रणनीति का खुलासा एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कुल्लू में पदभार संभालने के बाद किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साक्षी वर्मा ने कहा कि ड्रग्स के संवेदनशील स्थानों पर भी तीखी नजर रहेगी और स्मैक,हीरोइन के आदि लोगों को नशा पुनर्वास केंदों में भेजा जाएगा ताकि देवभूमि की आने बाली पीढ़ी इस खतरनाक बीमारी से बच सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चरस,अफीम आदि मादक द्रव्यों पर भी कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलोंल जहां पर्यटकों को खूबसूरत माहौल मिल सके और यातायात जाम में न फंसना पड़े। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पर्यटक यहां आएं और यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं। हमारा प्रयत्न रहेगा कि यातायात को सुचारू रखने के लिए हर संभव कार्य किया जाए। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है और हर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर पार्किंग की तलाश की जा रही है।

सिंथेटिक ड्रग्स मुक्त बनाया जाएगा कुल्लू जिला

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि रोहतांग टनल, मनाली, नग्गर, भुंतर,तीर्थन घाटी,कसोल,मणिकर्ण सहित हर पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देने का भरसक प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्वती घाटी में पर्यटकों का गुम होना चिंता का विषय है। इसलिए पार्वती घाटी में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। ताकि पर्यटक सुरक्षित रह सके। सेफ्टी व सिक्योरिटी पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सरकारी व गैर सरकारी सभी एजेंसियों के साथ मिलकर किया जाएगा। सेफ्टी आफ बुमेन पर भी बड़े स्तर पर कार्य किया जाएगा और हम महिलाओं को सुरक्षित बातावरण देंगे। उन्होंने कहा कि जिला में सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और ला एंड ऑर्डर बनाए रखने में कोई कमी नहीं होगी।

TAGGED: Kullu SP sakshi verma
Chandrika February 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी के वल्लभ कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन , काफी संख्या में साक्षात्कार देने पहुंचे युवा
Next Article ढालपुर में मुख्य अध्यापकों को दिया आधुनिक तकनीक से पढ़ाने का प्रशिक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

मंडी नगर निगम चुनाव: पहले दिन केवल एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Ago

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?