By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खच्चरों और कुलियों के सहारे पहुंचाया जरूरी सामान..डीसी मंडी खुद कर रहे निगरानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खच्चरों और कुलियों के सहारे पहुंचाया जरूरी सामान..डीसी मंडी खुद कर रहे निगरानी
himachalNews

खच्चरों और कुलियों के सहारे पहुंचाया जरूरी सामान..डीसी मंडी खुद कर रहे निगरानी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/06 at 3:24 PM
Share

Mandi, Dharamveer-सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग व आसपास के इलाकों में आई प्राकृतिक आपदा ने सड़क मार्ग पूरी तरह से ठप कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि वाहनों का पहुंचना नामुमकिन हो गया है। इन विषम परिस्थितियों में मंडी जिला प्रशासन पारंपरिक साधनों—कुलियों और खच्चरों के माध्यम से राहत कार्य को अंजाम दे रहा है।

 

जीभी से बुलाए गए 47 प्रशिक्षित मजदूर और 14 खच्चर मालिकों की मदद से प्रशासन ने अब तक करीब 2000 राशन किट, गैस सिलेंडर, डीजल, पानी और अन्य जरूरी सामान प्रभावित गांवों तक पहुंचाया है। ये इलाके सड़क संपर्क से कटे हुए हैं, लेकिन मानवीय जज्बे ने दुर्गम भौगोलिक स्थिति को मात दी है।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन स्वयं राहत कार्यों की जमीनी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आज शाम तक थुनाग तक सड़क बहाल होने की संभावना है, जिससे राहत कार्य और अधिक सुचारु हो सकेगा।राहत कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, वायुसेना, पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न विभागों के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं जंजैहली से करसोग की ओर सड़क मार्ग खोलने का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिससे वहां फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा सके।

संचार सेवाएं बहाल करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों के कर्मचारी निरंतर काम कर रहे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में नेटवर्क चालू कर दिया गया है। हालांकि, खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रभावित हैं, और फिलहाल रेस्क्यू केवल सड़क मार्ग से ही किया जा रहा है।

TAGGED: Mandi DC
Chandrika July 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में बरसात बनी आफत, विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए
Next Article चंबा में बादल फटने से बघेईगढ़ पुल बहा.. चार पंचायतें मुख्यालय से कटीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?