सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आने वाले है। ऐसे में लगातार कांग्रेस के लोग ईवीएम के लिए बने स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कर रहे हैं ,लेकिन जिला सोलन में ईवीएम को लेकर किसी भी तरह से कांग्रेस द्वारा पहरेदारी करने के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा नहीं लगाया गया है। वहीं सोमवार को सोलन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने भी एमसी हॉल सोलन में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा स्थापित तैयारियों का भी जायजा लिया और ईवीएम की सुरक्षा को लेकर वे संतोषजनक नजर आए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सोलन पूरी तरह से मुस्तैद है, लेकिन जिस तरह से जगह-जगह पर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस द्वारा पहरे दिए जा रहे हैं। वह इसलिए है क्योंकि भाजपा की कारगुजारी पर हमेशा ही शक रहा है और कई बार नतीजे सामने इस तरह से आते हैं कि लगता है ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने कहा कि आज सोलन कसौली की ईवीएम के लिए बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जो प्रशासन द्वारा ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था की गई है , वह उसे संतुष्ट है और यहां पर ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है।
