By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: घुमारवीं में होगा GIC सर्वे संपत्ति के हिसाब से लगेगा गृहकर, अवैध निर्माण पर कसेगा शिकंजा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > घुमारवीं में होगा GIC सर्वे संपत्ति के हिसाब से लगेगा गृहकर, अवैध निर्माण पर कसेगा शिकंजा
himachalpolitical

घुमारवीं में होगा GIC सर्वे संपत्ति के हिसाब से लगेगा गृहकर, अवैध निर्माण पर कसेगा शिकंजा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/05 at 3:06 PM
Share

घुमारवीं/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर के नगर परिषद घुमारवीं शहर में सभी आवासीय और व्यसायिक भवनों के जीआईएस (ज्योग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम ) सर्वे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस सर्वे से उन सम्पतियों पर भी गृह कर लगा सकेगी, जिन पर अभी तक हाउस टैक्स नहीं लगा है। साथ ही अवैध निर्माण पर शिकंजा कस जाएगा। सर्वे के बाद नगर परिषद घुमारवीं के प्रत्येक प्रॉपर्टी के मालिक को हाउस टैक्स देना पड़ेगा। इससे उन शिकायतों पर विराम लग सकेगा, जिसमें लोगों का कहना है कि उनका टेक्स कम होना चाहिए। जबकि उनसे अधिक टैक्स वसूला जा रहा है।

नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि सात वार्डों वाली नगर परिषद घुमारवीं पंजीकृत 1250 घरों में से करीब 200 से अधिक शहरवासी हाउस टैक्स का करीब अठारह लाख रुपए डकार बैठे हैं। नगर परिषद घुमारवीं कई वर्षों से टैक्स अदा नहीं करने वाले इन शहरवासियों को नोटिस जारी करती आ रही है। यहां तक कि नगर परिषद ने समय-समय पर ऐसे लोगों को एकमुश्त किस्त देने पर 10 से 20 फीसदी छूट के साथ साथ एक से अधिक किस्तों में भी हाउस टैक्स को अदा करने की कई बार पेशकश की है। लेकिन नगर परिषद घुमारवीं में रह रहे शहरवासी टैक्स अदा करने में आनाकानी करते आ रहे हैं।

सरकारी विभाग भी नगर परिषद के हाउस टैक्स पर कुंडली मारकर बैठे

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद घुमारवीं का परिषद में पंजीकृत परिवारों से करीब 52 लाख तीस हजार रुपए सालाना हाउस टैक्स के रूप में बनता है। लेकिन उसमें से 31 मार्च 2022 तक 18 लाख 20 हजार 696 रुपए हाउस टैक्स के रूप में बकाया है। अधिकारियों की माने तो इन पंजीकृत मकानों के अलावा सरकारी विभाग भी नगर परिषद के हाउस टैक्स पर कुंडली मारकर बैठे हैं। जिनमें विद्युत विभाग पर 3 लाख 53 हजार 415 रुपए हिमाचल पथ परिवहन निगम पर 6 लाख 14 हजार 935 रुपए के तथा टेलीकॉम विभाग पर भी 3 लाख 30 हजार 637 रुपये नगर परिषद के हाउस टैक्स की देनदारी है। लेकिन यह विभाग भी हाउस टैक्स देने को तैयार नहीं है।

TAGGED: Ghumarwin, GIC survey, house tax, illegal construction, property
admin December 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ‘स्ट्रांग रूम में EVM पूरी तरह सुरक्षित, BJP की कारगुजारियों पर हमेशा रहा है शक’
Next Article हिमाचल में इन कर्मचारियों को नहीं मिला चुनाव आयोग की ओर से अतिरिक्त मानदेय, कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?