नालागढ़/जगत सिंह – साईं राम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने अंडर 14 गर्ल्स डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में भाग लिया जो कि हिमाचल के कुनिहार में 6 से 8 सितंबर को आयोजित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने खूब उत्साह और जोश के साथ अलग अलग तरह के पदक जीते। अक्षिता ने 33 kg रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीत कर जहां स्कूल का नाम रोशन किया , वहीं किरण भी पीछे नहीं रही।
किरण ने 62 kg वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत कर स्कूल का मान बढ़ाया।वही अक्षिता ने जुडो की 33 kg की कैटेगरी ब्रॉन्ज मेडल जीत कर जोश को दुगना कर दिया। वहीं अब ज्योति ने भी 36 kg में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर स्कूल का सिर ऊंचा किया । क्लचरल प्रोग्राम में स्कूल दूसरे नंबर पर रहा।दूसरी तरफ आकृति ने 400 मीटर में बाजी मारते हुए तीसरा नंबर हासिल किया। इसके अलावा छात्रों ने नाट्य प्रतियोगिता में दूसरा नंबर हासिल किया। साईं राम इंटरनेशनल स्कूल के स्टाफ, हेडमिस्ट्रेस कविता कुंद्रा, डायरेक्टर बग्गा राम और प्रेसिडेंट सारिका शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए आगे भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
