बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – राष्टीय परिक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित इस वर्ष के नीट (यू जी) परीक्षा परिणाम में घुमारवीं मिनर्वा शिक्षण व काेचिग संस्थान के बच्चाे ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मिनर्वा संस्थान के विद्यार्थियों निलाक्ष रतवान (660), अक्षित शामा (655), अनुभव धीमान (650), स्वाति मिश्रा (641), सोफिया ठाकुर (628), ईशिता ठाकुर (624), तेजस्विनी (603, आर्य न (598), आयुष पटियाल (584), पार्थ (577), दिशा चन्देल (572), उमग शर्मा (570), दिव्या (568)र्, इ शिता (565), चक्षिता सिंह (559), श्रेया (559), कार्ति केय सिंह चन्देल (550), आकृति वर्मा (541), अभय संख्यान (540), पलक (539), संचित ठाकुर (539),स्वाति (537), अखिलेश ठाकुर (535), सुनिधी शर्मा (535), स्वास्तिका राणा (534), मधुबाला (533), आर्यन धीमान (530), सात्विक (521), अभय सिंह कंवर (516), शिवांगी (514), रितेश वर्मा (511), प्रथित अरोड़ा (506), परिणय शर्मा (499), और इसके साथ दस से अधिक बच्चों ने विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में अच्छे अंक प्राप्त कर एमबीबीएस में दाखिले की सम्पूर्ण सम्भावना जगाई है।
इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक प्रवेश चन्देल व मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चन्देल ने इन सभी विद्यार्थियों व इनके अभिभावकों तथा मिनर्वा संस्थान के सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को इस उपलब्धि की बधाइयाँ दी व संस्थान के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राकेश चन्देल ने बताया कि अगले वर्ष (2023) की जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिनर्वा स्टडी सर्कल में वाॅरियर (ड्राॅपर) बीच चल रहे हैं। जो भी अभ्यार्थी इन परिक्षाओं की तेयारी करना चाहता है वो अपना पंजीकरण सस्थान में करवाकर पढ़ाई सुचारू रूप से करके अपने सुनहरे भविष्य की ईवारत लिख सकता है।
