बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बम्बर ठाकुर ने परिवर्तन यात्रा निकाली । यह यात्रा उन्होंने बिलासपुर के दनोह से बन्दला सिहड़ा होते हुए बिलासपुर पहुंचे, तो वंही से शहर से होते हुए देवली गांव तक रोड शो किया और जनता का आगामी चुनावों को लेकर आश्रीवाद लिया। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने व भाजपा की नीतियों के खिलाफ यह रोड शो किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि यह सदर विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। उसके बाद बिलासपुर ज़िला की चारों विधानसभा में रोड शो किए जाएंगे और भाजपा की जनविरोधी नीतियों व महंगाई को लेकर जनता को जागरूक किया जा रहा है ।
