संजु चौधरी, शिमला(TSN): राजधानी शिमला में मंगलवार को एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी के जरिए भारत सरकार के 9 वर्षोंं के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही हैं। प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से किया गया हैं। प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे बढ़ा हैं और सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन में य़ह कार्यकाल ऐतिहासिक हैं।
इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 वर्षों के कार्यालय में विभिन्न विकास योजनायें चलाई है जिससे आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और दुनिया की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां कोरोना काल जैसे समय में ना सिर्फ देश को उभारा बल्कि कोरोना वैक्सीन बनाई और विश्व के 100 देशों तक पहुंचाई। निर्माण व उत्पादन के क्षेत्र में देश आज ना सिर्फ अपनी जरुरतों को काफी हद तक पूरा कर रहा है अपितु निर्यात भी बढ़ा हैं।
उन्होंने कहा कि देश में चलाई जा रही कल्याण योजनाओं से देश के लाखों लोगों तक लगातार लाभ मिल रहा हैं । उन्होंने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं के कारण ही देश में आज साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।
