नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- नाहन में आयोजित हिमाचल लोक उत्सव का मंगलवार देश शाम समापन हो गया । सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक कुलदीप शर्मा बतौर स्टार कलाकार प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही लूटी। कुलदीप शर्मा के मंच पर आते ही यहां लोग जमकर उनके गानों पर थिरके।
समापन समारोह में नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में आयोजक डायनामिक युवा मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा की यह आयोजन कर जिला सिरमौर की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान है ऐसे में समय-समय पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का होना बेहद जरूरी रहता है। विधायक ने कहा कि इन आयोजनों से संस्कृति का आदान-प्रदान होता है साथ ही नए युवा भी अपनी संस्कृति का ज्ञान मिलता है।सिरमौर उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान डायनामिक युवा मंडल द्वारा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया ।
