चिंतपूर्णी (विकास शर्मा): प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में दो अलग-अलग श्रद्धालुओं ने मां के चरणों मे सोना और चांदी अर्पित किया। एक श्रद्धालु की ओर से मां के दरबार मे सोने का मुकुट और चांदी का छत्र चढ़ाया गया, तो दूसरे ने चांदी के बर्तन मां के चरणों मे अर्पित किए।

मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से आए श्रद्धालु ने लगभग 117.490 ग्राम का सोने का मुकुट और 641ग्राम का चांदी का छतर चढ़ाया है। वहीं दूसरे श्रद्धालु ने गुप्त रूप से चांदी का थाल, 5 चांदी की कटोरी, 2 चांदी के चमच और एक चांदी का गिलास चढ़ाया जिसका वजन लगभग 3 किलो 881 ग्राम हैं। इससे पता चलता है कि मां चिंतपूर्णी को लेकर अटूट आस्था भक्तों में है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचते है, तो वहीं अपनी श्रद्धा के अनुसार मां को सोने-चांदी के साथ लाखों रुपए का चढ़ावा चढ़ाते है।
