कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – अपने जिगर के टुकड़े की ह+त्या के बाद एक मां पूरी तरह से टूट चुकी है और न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। हर वक्त बेटे की ह+त्या की तस्वीर उसके आंखों के सामने आ रही है और रो-रो कर बुरा हाल है। इसी बीच मां की टीस कुछ हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर फंसी है।
दरअसल यह कहानी सैंज के पातला गांव की फालमा देवी की है जिसके बेटे की गत दिनों सैंज में बेहरहमी से हत्या की गई थी। हालांकि इस हत्या मामले में दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार गया है, लेकिन फालमा का आरोप है कि सिर्फ दो नाबालिग मेरे बेटे की ह+त्या नहीं कर सकते। इस ह+त्या में और भी लोग शामिल है और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। फालमा ने कहा कि जिन दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में पकड़ा है। वे वहां एक दुकानदार के वहां नोकरी करते थे और वह दुकानदार संदिग्ध है। उनके बेटे की ह+त्या के बाद खून से लथपथ कमीज भी दुकानदार के मकान में मिली है। इसलिए उन्हें शक है कि ह+त्या के पीछे उक्त दुकानदार का हाथ है और अन्य शामिल है। दुकानदार के इशारे पर ही नाबालिग लड़के भी इस हत्या+कांड में शामिल हुए। पुलिस ने नाबालिग तो पकड़े लेकिन हत्या+कांड में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को तड़फा-तड़फा कर मारा है और मेरे बेटा बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने नहीं बचाया। फालमा ने एक ज्ञापन डीसी कुल्लू व एसपी कुल्लू को भी सौंपा है और मांग की है कि अन्य ह+त्या आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए तभी उसके मन को शांति होगी।
