By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मौहल में तेल कंपनी का भंडारण केंद्र बना शो पीस.. आपदा के दौरान काम न आने के चलते लोगों में रोष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मौहल में तेल कंपनी का भंडारण केंद्र बना शो पीस.. आपदा के दौरान काम न आने के चलते लोगों में रोष
himachalNews

मौहल में तेल कंपनी का भंडारण केंद्र बना शो पीस.. आपदा के दौरान काम न आने के चलते लोगों में रोष

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/08/18 at 7:15 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते जहां एक बार फिर से सड़कों की हालत खराब हो गई है। तो वहीं मंडी से कुल्लू सड़क मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालांकि वाया कटोला से बजौरा होते हुए छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है । लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से जिला कुल्लू में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है ।

जिला कुल्लू में पेट्रोल व डीजल की किल्लत का वाहन चालकों को सामना करना पड़ रहा है। मंडी से वाया कटोला बजौरा होते हुए रात के समय पेट्रोल व डीजल के कुछ टैंकरों को तो भेजा जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी जिला कुल्लू में स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। ऐसे में स्थानीय लोगों के द्वारा यह मांग भी की जा रही है कि मोहल में जो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा तेल भंडारण केंद्र बनाया गया है। वहां से उन्हें तेल की सप्लाई देनी चाहिए या फिर उस जगह को वापिस सरकार को सौंप देना चाहिए।

साल 2011 में खत्म हो गई है भंडारण केंद्र की लीज

मिली जानकारी के अनुसार मोहल में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा कारगिल युद्ध के दौरान तेल भंडारण केंद्र बनाया था। ताकि आपातकाल की स्थिति में इस जगह तेल भंडार किया जा सके। लेकिन यह तेल का डिपो सिर्फ एक कागजी डिपो बन कर रह गया। यहां से अब इसे ऊना के लिए शिफ्ट कर दिया गया है और यहां पर बड़े बड़े टैंक और मशीनरी शो पीस बनी हुई हैं। सरकार के द्वारा इसे 15 साल की लीज पर दिया गया है और यह लीज साल 2011 में खत्म हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पहले इस केंद्र में अंबाला से तेल के टैंकर आते थे और कागजो की औपचारिकता पूरी कर लेह लद्दाख निकल जाते थे कुछ वक्त ऐसे चलता रहा लेकिन बाद में कागजो की औपचारिकता भी बंद हो गयी और तेल की सप्लाई सीधी अम्बाला से लेह बाईपास से शुरू कर दी गयी। फिर कुछ समय यहां से कुल्लू जिला व लाहौल घाटी के एकमात्र पेट्रोल पंप को तेल की सप्लाई शुरू हुई, वह भी सीधी अम्बाला से होती थी। जब से ऊना में इंडियन ऑयल का डिपो बना तब से इस डिपो को बिल्कुल ही बंद कर दिया गया।

कुल्लू टैक्सी संचालक और चालक का कहना ये

कुल्लू टैक्सी संचालक कविंद्र ठाकुर का कहना है कि खराब मौसम के चलते सड़कों की हालत खराब हुई है और तेल के टैंकर भी समय पर यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में अगर यहां पर तेल भंडारण केंद्र से पेट्रोल व डीजल की सप्लाई की जाए। तो वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इस और भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। वही टैक्सी चालक प्रेम कुमार का कहना है कि सरकार के द्वारा तेल भंडारण के लिए लीज पर भूमि कंपनी को दी गई है और कंपनी को भी इसी काम के लिए इसका प्रयोग करना चाहिए। अगर कंपनी के द्वारा अपना भंडारण केंद्र शिफ्ट कर दिया गया है। तो करोड़ों रुपए की यह भूमि वापस सरकार को सौंप देनी चाहिए।

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि कंपनी के साथ जो लीज की गई थी वह खत्म हो गई है। हालांकि कंपनी के द्वारा लीज रिन्यू के लिए दोबारा से अपने दस्तावेज भेजे गए हैं। ऐसे में अब प्रशासन भी इस मामले में कार्रवाई करेगा और सरकार को इस बारे भी सूचित किया जाएगा।

TAGGED: Kullu oil company in Mohal
Chandrika August 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article न्याय के लिए दर-दर भटक रही फालमा देवी… बोली बेटे के अन्य हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो करूंगी आत्म+हत्या
Next Article सोलन में 3 अगस्त को डिलीवरी ब्वॉय चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने मोहाली से किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?