नालागढ़/जगत सिंह: ग्राम पंचायत किशनपुरा में 23वां सभ्याचारक मेले में उत्तर-भारत के मशहूर पंजाबी व हिंदी कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पंजाबी कलाकारों ने सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खूब रंग बिखेरे व लोगों को लोट-पोट किया। वही दर्शकों की भीड़ देर रात तक जमी रही। लोकगायक चन्ना किशनपुरिया व किशनपुरा पंचायत के प्रधान सुरजन सैनी ने बताया कि मेले में क्षेत्र के शहीदों के करीब एक दर्जन से अधिक परिवारों को सम्मानित किया गया।

लोकगायक चन्ना किशनपुरिया ने “जग्गे डाकू दा यार तेरा फैन बलिये” गीत गा कर पूरी धमाल मचाई। भूपिंदर गिल और जसविंद्र जीतू की ड्यूट जोड़ी ने “जदों तक नचेगी मैं बारी जाऊंगा नोट मैनु साले दे ब्याह दा पूरा चा सालिये” भगड़ा डाल कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मेले में भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने भी खूब ठुमके लगाए।

मेले में भूपिंदर गिल, जसविंद्र जीतू, जैली डेहर, सोनू विर्क,सुखरित कौर, एकम चनौली,जतिंदर धीमान,चन्ना किशनपुरिया, रविंद्र बिल्ला, जसमेर मियांपुरी मलकियत नायर,कमल प्रिंस,सोनू कंवर,संजय सागर,सरबजीत बिट्टू,संतोष सिंह ने रागरंग कार्यक्रम पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेले में हल्के के विधायक परमजीत सिंह पम्मी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जबकि जलप्रबाधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता की कार्यक्रम में एचपी एस आई डी सी के डायरेक्टर बलबीर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

