सचिन शर्मा,मनाली: देव महाकुंभ के नाम पर विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में शामिल होने के लिए पर्यटन नगरी मनाली की आराध्य देवी मां हिडिंबा कुल्लू के लिए रवाना हो गई है। करीब 50 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके मां हिडिंबा आज देर आज देर शाम कुल्लू पहुंचेगी।
माता को रथ में जाता देख जगह-जगह लोगों माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में माता हिडिंबा का अहम स्थान रहता है। माता हिडिंबा को कुल्लू राजघराने की दादी भी कहा जाता है।
