By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोगा में फार्मडायरेक्ट कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोगा में फार्मडायरेक्ट कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प
himachalNews

पंडोगा में फार्मडायरेक्ट कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/23 at 5:44 PM
Share

ऊना, राकेश-:हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा स्थित हिंदुस्तान फार्मडायरेक्ट इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कंपनी के एमडी पुनीत मोदगिल ने कर्मचारियों को अभियान की सदस्यता दिलाई और उन्हें अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी स्वदेशी अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने कहा कि मंच द्वारा देशभर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान चलाया जा रहा है। ऊना जिले में भी अभियान को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभा सकता है।उन्होंने बताया कि विश्व उद्यमिता पखवाड़े के तहत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें अन्य लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़, अमित धीमान, पंकज जसवाल, जगमोहन चंदेल, प्रवेश ठाकुर, मनदीप जसवाल, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, मयंक जसवाल, शिव कुमार, शुनम और रजत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED: Una FarmDirect employees
Chandrika August 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफआई का हल्ला बोल, HPU की कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियम-विरुद्ध CAS पदोन्नतियों पर उठाए सवाल
Next Article संजौली कॉलेज में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने करवाया बैडमिंटन टूर्नामेंट, कुलदीप राठौर ने विजेताओं को किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

संजौली कॉलेज में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने करवाया बैडमिंटन टूर्नामेंट, कुलदीप राठौर ने विजेताओं को किया सम्मानित

Ago

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफआई का हल्ला बोल, HPU की कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियम-विरुद्ध CAS पदोन्नतियों पर उठाए सवाल

Ago

मैरा में घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी चोरी

Ago

रानीताल-ज्वालाजी फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, चट्टान गिरने से कार पलटी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?