मंजूर पठान, चंबा(TSN): चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों मक्की की फसल की कटाई शुरू हो गई है और इस बार मक्की की फसल बेहतरीन होने से किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में किसान लोग साल में एक ही फसल तैयार कर पाते हैं। उसके लिए किसान लोग काफी मेहनत करते हैं। यही कारण है कि अब सर्दियों के मौसम में मक्की की फसल की कटाई शुरू हो गई है और इस बार मक्की की फसल काफी अच्छी मात्रा में हुई हैं, जिसके चलते किसानों में काफी खुशी देखने को मिल रही हैं।
पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक फसल होने से किसानों को इसका लाभ मिलने वाला हैं। बता दे कि अब किसान अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचा सकते हैं और उन्हें बेहतरीन दाम भी मिल सकते हैं। पिछले साल काफी कम फसल हुई थी लेकिन इस बार फसल अधिक होने से किसानों में काफी खुशी देखने को मिल रही हैं।
वहीं दूसरी और किसानों का कहना है कि इस बार मक्की की फसल बेहतरीन हुई हैं। तुड़ाई का कार्य किया जा रहा है इस बार पिछले साल की तुलना में काफी अच्छी फसल हुई हैं। इसका हमें काफी लाभ मिलने वाला है , हम अपनी फसल को मंडी में जाकर बेच सकते है और इसके हमे बेहतरीन दाम मिलेंगे।
