नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- हिमाचल प्रदेश में जहां हाल ही में हुई बरसात से भारी नुकसान हुआ तो वहीं जिला सिरमौर भी इससे अछूता नहीं रहा । सिरमौर की करीब 27000 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि व इस पर लगी नगदी फसले प्रभावित हुई । जिसको लेकर कृषि विभाग अब प्रभावित किसानों को अंतरिम राहत वितरित कर रहा है । अभी तक कृषि विभाग जिला सिरमौर द्वारा 290 किसानों को 17 लख रुपए अंतरिम राहत के रूप में प्रदान किए जा चुके हैं । जिला में 3000 से ज्यादा किसान इस बरसात के चलते प्रभावित हुए है।
मीडिया से रूबरू हुए कृषि उपनिदेशक जिला सिरमौर राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला में बरसात के चलते किसानों की उपजाऊ भूमि व नगदी फैसले बरसात की भेट चढ़ी है। प्रदेश सरकार द्वारा बरसात से हुए नुकसान को लेकर 37 लाख रुपए की राहत राशि विभाग को प्राप्त हुई है । उन्होंने बताया कि जिला में 26 से 27000 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि व इस पर लगी फैसले तबाह हुई । 290 किसानो को ऑनलाइन फॉर्म भरकर जहां 17 लख रुपए की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है तो वहीं केंद्रीय दल द्वारा हाल ही में जिला सिरमौर का किए गए दौरे के बाद 3000 फॉर्म भरकर किसानों के मुआवजे के लिए भेजे गए हैं उन्होंने बताया कि यह अभी अंतिम रहता है उचित मुआवजा बाद में दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों को बरसात से नुकसान हुआ है वह विभाग के कार्यालय में आकर ऑनलाइन फॉर्म भर कर नुकसान का मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं।
