मंजूर पठान,चंबा(TSN): चुराह विधान सभा क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी मुख्यालय तीसा में जिला परिषद केडर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल शुरू की हैं। शुक्रवार को यह हड़ताल छठे दिन में प्रवेश कर गई हैं। कर्मचारियों की एक ही मांग है की उन्हें विभाग के अधीन किया जाए लेकिन सरकार ने अभी तक उन्हे विभाग के अधीन नहीं किया हैं जबकि कई कर्मचारी पिछले पच्चीस सालों से सेवाएं दे रहे हैं।
पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंता जैसे कई कर्मचारी यही मांग कर रहे है , लेकिन अभी तक इनकी मांग को पूरा नहीं किया गया हैं। इन्हीं कर्मचारियों के समर्थन में अब चुराह विधान सभा क्षेत्र की 55 पंचायतों के सभी प्रधान उतर आए हैं। उन्होंने कहा की सरकार इन कर्मचारियों को विभाग में शामिल करें ताकि उनका भविष्य भी सवर सके। इस हड़ताल से 55 पंचायतों में कामकाज ठप हो गया हैं और लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी बीह मिल रहे हैं हालंकि प्रधानों का कहना है की सरकार इसपर जल्दी फैसला करे।
महिला प्रधान कृष्णा महाजन का कहना है की जिला परिषद कर्मचारियों की मांग जायज हैं। सरकार को इनकी मांग माननी चाहिए। उन्होंने कहा की अगर सरकार नह मानती है तो चुराह विधान सभा के सभी प्रधान सड़कों पर उतरेंगे। वहीं पंचायत सचिव राकेश कुमार का कहना है की हम लोग हड़ताल पर हैं हमारी सरकार से इतनी मांग है की हमे विभाग के अधीन किया जाए ताकि हमे परेशानी ना हो । वहीं तकनीकी सहायक सोहन लाल का कहना है की हम पिछले काफी सालों से सेवाएं दे रहे हैं। हमारी एक ही मांग है जिसे सरकार मान ले और हमें विभाग के अधीन किया जाए।
