विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए आते हैं। इनमें से बहुत से भक्त ऐसे भी होते हैं जिनकी मनोकामना माता रानी ने पूरी कर दी हैं ओर वह माता रानी का शुकराना अदा करने के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचते हैं। शनिवार को भी मनोकामना पूरी होने की ख़ुशी में एक पिता भी मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए माता रानी के दरबार पहुंचा।
इस पिता ने अपनी बेटी का स्टडी वीजा लगने की ख़ुशी में 3 किलोमीटर तक कि दंडवत यात्रा पूरी क़र मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। पंजाब के जालंधर के श्रद्धालु राजेंद्र कुमार पुरी ने भरवाई से सुबह 9 बजे के करीब मां चिंतपूर्णी के दरबार के लिए दंडवत यात्रा शुरू की जो दोपहर 3 बजे के लगभग नया बस स्टैंड चिंतपूर्णी तक पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि अगस्त महीने में मां चिंतपूर्णी से बेटी का यूके का स्टडी वीजा लगाने के लिए मन्नत मांगी थी जोकि सितंबर माह में ही पूरी हो गई। अब बेटी का यूके में स्टडी विजा के साथ-साथ वर्क परमिट भी बन गया हैं इसलिए आज मां के दरबार में शुकराना अदा करने के लिए पहुंचा हूं।
राजेंद्र कुमार शाम 6 बजे के लगभग मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में पहुंचने पर बेटी को भी ऑनलाइन मां चिंतपूर्णी के दर्शन भी करवाउंगा।
