राकेश,ऊना:उपमंडल हरोली थाना के तहत आने वाले रामपुर पुल के पास टैम्पू (छोटा हाथी) व कार की आमने सामने टक्कर होने से हादसा पेश आया हैं। इस हादसे में कार सवार 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई वह 4 अन्य घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कार चालक मुकेश कुमार(48) पुत्र सगली राम अपनी पत्नी अंजना(45) व माता रत्नीदेवी (80)के साथ कार संख्या(HP-72B-0820) में सवार होकर रामपुर पुल के पास से गुजर रहे थे कि सामने से आ रहे टेंपू (छोटा हाथी) संख्या ( HP-80A-1688) की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मुकेश कुमार व उनकी पत्नी अंजना को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया हैं।
वहीं टेंपू सवार अजय कुमार(23) पुत्र अवतार सिंह गांव बीटन ,विशाल(21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढ़ेड़ा तहसील हरोली भी इस हादसे में जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। वहीं चैकअप के दौरान रत्नी देवी,पत्नी सगली राम निवासी ललड़ी तहसील हरोली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा हैं, जबकि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही हैं।
