विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह की फेसबुक आईडी हैक हो गई हैं। उनकी इस आईडी से उनके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसों की मांग की जा रही है। इस बात की पुष्टि स्वयं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बलबीर चौधरी ने की है। उन्होंने फेसबुक पर संदेश देकर लिखा है कि कोई भी व्यक्ति उनकी फेसबुक आईडी से पैसे मांगने पर पैसे ना दे क्योंकि उनकी आईडी हैक हो चुकी है।
विधायक बलबीर चौधरी ने कहा आज सुबह उन्हें उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आए कि आपकी फेसबुक आईडी के माध्यम से पैसों की मांग की जा रही है,जिस पर संज्ञान लेकर उन्होंने सभी को कहा कि किसी भी पैसे मांगने वाले को पैसे न दें, क्योंकि उनकी आईडी हैक हो चुकी है। वही बलबीर चौधरी के बारे में बताएं वह दो बार विधायक रह चुके हैं। वह गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भी विधायक रह चुके हैं वहीं इस बार भी वह चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भाजपा के प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे हैं।
